500 राउंड फायरिंग और काट ली चोटी, Mukhtar के गुर्गों ने ऐसे दिया था कृष्णानंद हत्याकांड को अंजाम

Mukhtar ansari News: मुख्तार अंसारी पर कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप लगा था। इस कांड में 500 राउंड फायरिंग हुई थी।

Mukhtar ansari

Mukhtar Ansari Crime: बाहुबली मुख्‍तार अंसारी और उसके भाई अफजाल अंसारी पर लगे गैंगस्टर एक्ट पर आज फैसला आ गया। इस केस में मुख्तार को 10 साल की सजा हुई है। ऐसे में लोगों के मन में बीजेपी विधायक कृष्‍णानंद राय मर्डर की यादें फिर से ताजा हो गईं। इसे यूपी की सबसे खौफनाक हत्याओं में से एक माना जाता है।

मामला 29 नवंबर 2005 का है। उस दिन कृष्णानंद राय एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस आ रहे थे। रास्ते में मुख्तार के लोग उन पर घात लगाए बैठे थे, जैसे ही तय जगह पर उनका काफिला पहुंचा, वैसे ही AK-47 से फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें करीब 500 गोलियां दागी गईं।

इस वारदात में राय समेत 7 लोगों की मौत हुई। उस खौफनाक मंजर का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते जब राय का पोस्टमार्टम हुआ, तो उनके शरीर से 67 गोलियां निकलीं। इसके बाद भी मुख्तार के गुर्गे नहीं मानें और उन्होंने राय के शव के साथ भी बर्बारता की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्तार के शूटर राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडेय इस वारदात में शामिल था। उसने हत्या के बाद कृष्णानंद राय की चोटी काट ली थी। बाद में वो उसे मुख्तार को दिखाने पहुंचा था।

इसके अलावा इस कांड में 'चोटी काट ली, जय श्रीराम...मुट्ठी में है' कोडवर्ड का इस्तेमाल हुआ। इसका मतलब था कि जय श्रीराम बोलने वाले कृष्णानंद राय की हत्या हो गई है। इस केस से जुड़ा मुख्तार का एक ऑडियो भी सामने आया था। दावा किया गया कि पूरे हत्याकांड की कमेंट्री फोन पर हो रही थी और मुख्तार उसे दूर बैठकर सुन रहा था।

क्यों हुई थी हत्या?
उत्तर प्रदेश की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट मुख्तार के परिवार का गढ़ था, लेकिन 2002 में वहां खेल हो गया। कृष्णानंद राय मुख्तार के भाई अफजाल को हराकर विधानसभा पहुंच गए। इसी का बदल लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+