नरेंद्र मोदी की 'लहर' में बहे मुख्तार अंसारी!
वाराणसी। कौमी एकता दल के मुख्तार अंसारी अब मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। अभी से कुछ देर पहले अंसारे के भाई ने ऐलान किया है। शहर के दबंग नेता अंसारी के इस फैंसले ने राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों को चौंका दिया है।

दिग्गजों से भाग रहे कई नेताओं ने राजनीति में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। बीते दिनों रायबरेली से आप उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसी क्रम में ऐसे नेताओं की लिस्ट लंबी होती जा रही है जो इस चुनावी जंग में अपने निश्चय पर कायम नहीं रह पा रहे हैं।
इसी के साथ एक पुख्ता अंदाजा यह भी उभर कर आ रहा है कि नरेंद्र मोदी की वाराणसी में जीत अब लगभग पक्की है। कांग्रेस के अजय राय का भी इस देव-भूमि से इतना जुड़ाव नहीं है। अंसारी ही मोदी को कड़ी टक्कर दे सकते थे, जिन्होंने अब अपना नाम वापस ले लिया है। जानकार इसे मोदी के लिए रास्ता एक दम साफ बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications