गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, कोर्ट ने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया
1996 में दर्ज गैंगस्टर केस में 26 साल बाद कोर्ट ने अंसारी को सजा सुनाई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने अंसारी को 10 साल की सजा सुनाते हुए 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

Mukhtar ansari gangster case: गैंगस्टर केस में पूर्व विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने अंसारी पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। मुख्तार अंसारी और भाम सिंह को गैंगस्टर मामले में दोषी पाए गया है। जिसके बाद गाजीपुर MP-MLA कोर्ट दोनों को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही मुख्तार पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 1996 में दर्ज गैंगस्टर केस में आज 26 साल बाद फैसला आया है।
इससे पहले मुख्तार अंसारी के गैंगस्टर मामले में 12 दिसंबर को 11 गवाहों की गवाही, जिरह और बहस पूरी हो चुकी थी, जिस पर फैसला सुनाने की तारीख 15 दिसंबर तय की गई थी।
बता दें कि माफिया और बाहुबली मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर के 5 केस दर्ज थे, हालांकि इसमें से 4 में वो बरी हो चुका है। इस मामलों में में दो गाजीपुर, दो वाराणसी और एक चंदौली में मामला दर्ज था। अवधेश राय हत्याकांड, गाजीपुर में SSP और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले से जुड़ा मामला शामिल है। जिसमें कांग्रेस नेता अजय राय की गवाही अहम साबित हुई है। अजय राय अवधेश राय के सगे भाई हैं।
मालूम हो कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी अभी बांदा जेल में बंद हैं। अंसारी और उसके साथी भीम सिंह पर सदर कोतवाली में 1996 में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि 26 साल पुराने इस मामले में 25 नवंबर को फैसला सुनाने की तारीख तय की गई थी, लेकिन जज का तबादला होने के कारण फैसला आने में थोड़ी देरी हुई।
इससे एक दिन पहले मनी लांड्रिंग मामले में बुधवार को ईडी ने बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद के जिला जज कोर्ट में पेश किया था। जिसमें कोर्ट से ईडी को मुख्तार की 10 दिन की कस्टडी रिमांड मिली है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications