करोड़पति है मुख्तार अंसारी का परिवार, शपथ पत्र में दर्शाई संपत्ति

सोमवार को विधायक मुख्तार अंसारी का नामांकन उनके प्रतिनिधि एमएस मुजाहिद ने किया। वहीं अब्बास अंसारी ने स्वंय अपना नामांकन किया। इसमें परिवार की संपत्ति की जानकारी दी गई है।

मऊ। मऊ जिले में बीते 20 साल से विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी का पूरा परिवार को करोड़ों का मालिक है। मुख्तार से लेकर पत्नि और दोनों बच्चों के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। सोमवार को नामांकन के दौरान विधायक मुख्तार अंसारी और उनके पुत्र अब्बास अंसारी ने अपने शप‌थ पत्र में यह जानकारी दी।

करोड़पति है मुख्तार अंसारी का परिवार, शपथ पत्र में दर्शाई संपत्ति

मुख्तार अंसारी मऊ सदर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बड़ा बेटा अब्बास अंसारी भी मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को विधायक मुख्तार अंसारी का नामांकन उनके प्रतिनिधि एमएस मुजाहिद ने किया। वहीं अब्बास अंसारी ने स्वंय अपना नामांकन किया।

करोड़पति है मुख्तार अंसारी का परिवार, शपथ पत्र में दर्शाई संपत्ति

नामांकन के दौरान शपथ पत्र में घोषित संपत्ति के अनुसार मुख्तार अंसारी के पास चल संपत्ति के रुप में 5 लाख 75 हजार 31 रुपया है। वहीं पत्नि के पास 84 लाख 38 हजार 735 रुपया है। बड़े बेटे अब्बास अंसारी के पास 4176635 और बेटे उमर के पास 136422 की संपति हैं। अचल संपति के नाम मुख्तार अंसारी के पास दो करोड़ करोड़ 43 लाख, पत्नी के पास 11 करोड़ 62 लाख, बेटे अब्बास के पास 4 करोड़ एवं दूसरे बेटे उमर के पास ढाई करोड़ की संपति हैं। विधायक मुख्तारअंसारी का पूरा परिवार करोड़पति है। बताते चलें कि लंबे समय से मुख्तार अंसारी जेल में बंद है। फिर भी लगातार चुनाव जीतते चले आ रहे हैं। अबकी बार उनके बेटे अब्बास अंसारी भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+