Mukhtar Ansari Family Tree: मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के परिवार में कौन कौन हैं? क्या करते हैं?
Mukhtar Ansari Family: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को भाजपा विधायक कृष्णानंद राय के अपहरण और हत्या के मामले में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में 5 लाख रुपये के जुर्माने के साथ 10 साल की सजा सुनाई।

Mukhtar Ansari Family Tree: उत्तर प्रदेश के मऊ से पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी एवं उसके भाई अफजाल अंसारी को गैंगस्टर केस में सजा सुनाई गई है। मुख्तार अंसारी को जहां 10 साल की कैद और 5 लाख का जुर्माना लगाया गया वहीं भाई अफजाल अंसारी को चार साल की कैद की सजा सुनाई गई। दोनों के ऊपर भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा था। चलिए आज हम आपको माफिया परिवार के पूरे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं। कौन क्या करता है यह भी बताएंगे।
मुख्तार अंसारी के परिवार में कौन-कौन? (Mukhtar Ansari Family)
मुख्तार अंसारी की पत्नी का नाम अफसा अंसारी है। उसके दो बेटे हैं अब्बास अंसारी और उमर अंसारी। अब्बास अंसारी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए मऊ से 2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव जीता। अब्बासअंसारी निशानेबाजी में तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के साथ खेल चुके हैं।
मुख्तार का छोटा बेटा भी फरार
मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है। हेट स्पीच के मामले में उमर अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। काफी समय से उमर अंसारी फरार चल रहा है।
मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी भी फरार
मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। वह भी फरार चल रही है। पुलिस ने उसे ढूंढ़ने के लिए 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है।
अब्बास अंसारी की पत्नी निखत
अब्बास अंसारी की पत्नी निखत फिलहाल जेल में चल रही है। उसपर आरोप है कि वह कानून तोड़कर गुप्त तरीके से अपने पति से मिलने जेल गई थी। इसी दौरान डीएम और एसपी की चेकिंग चल रही थी और रंगे हाथ पकड़ी गई।
अफजाल अंसारी का परिवार
अफजाल अंसारी की पत्नी का नाम फरहत अंसारी है। फरहत अंसारी पर भी कई मामले चल रहे हैं। अफजाल अंसारी की तीन बेटियां हैं। पहली का नाम मारिया अंसारी तो दूसरे का नाम नुसरत अंसारी और तीसरे का नाम नुरिया अंसारी है।
मुख्तार अंसारी के चाचा रह चुके उपराष्ट्रपति
मुख्तार अंसारी के चाचा हामिद अंसारी भारत के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। हामिद अंसारी मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी की सरकार में भी उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। उपराष्ट्रपति होने से पहले हामिद अंसारी ने विदेश सेव में थे। देश के जाने-माने पत्रकार जावेद अंसारी रिश्ते में उनके भाई लगते हैं।
दादा रह चुके स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस अध्यक्ष
मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी रह चुके थे। इसके अलावा साल 1926-27 में वह कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। वह महात्मा गांधी के करीबी माने जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications