Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत पर सपा ने जताया दुख, इस नेता STF और जेल प्रशासन पर लगाया साजिश का आरोप

Mukhtar Ansari Death: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी सूचना में मुख्तार अंसारी की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया। मुख्तार की मौत के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया गया है।

इधर मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना मिलने के बाद समाजवादी पार्टी द्वारा मुख्तार की मौत पर दुख व्यक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल एक्‍स अकाउंट से लिखा गया है कि " पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि !

mukhtar-ansari-death-sp-expressed-grief-over-mukhtar-death-accused-this-leader

वहीं मुख्तार अंसारी के निधन के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म होता जा रहा है। अभी तक जहां मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी द्वारा साजिश का आरोप लगाया जा रहा था। वहीं अब सपा नेता द्वारा भी एसटीएफ और जेल प्रशासन पर आरोप लगाया गया है।

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह द्वारा एक पर मैसेज पोस्ट कर मुख्तार अंसारी की मौत पर जहां दुख व्यक्त किया गया हैं वहीं उन्होंने मुख्तार अंसारी की मौत को एक गहरी साजिश करार दिया है। इसे लेकर उन्होंने एक्‍स पर कई मैसेज पोस्ट किया है।

सोशल साइट एक्‍स पर शेयर किए एक मैसेज में उन्होंने लिखा है कि "चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने STF और जेल प्रशासन द्वारा के एक गहरी साजिश को अंजाम दिया है।" इसी तरह दूसरा मैसेज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि "देशभर में जेलों में बन्द राजनेताओं की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश माननीय सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकारों को दे अन्यथा जेलों में Slow Poison देकर एक एक कर राजनेताओं की हत्या करा दी जायेगी चीन की तर्ज पर और मेडिकल बुलेटिन में बता दिया जायेगा कि हार्ट अटैक या पेट दर्द से मौत हो गयी।"

अफजाल अंसारी ने क्या लगाया था आरोप?
दरअसल, माफिया मुख्तार अंसारी के भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि बांदा जेल में बंद उनके भाई मुख्तार अंसारी को धीमा जहर दिया जा रहा है। अफजाल अंसारी द्वारा इसकी जांच की मांग भी की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+