केंद्रीय मंत्री ने राहुल-अखिलेश को बताया हंसों का जोड़ा, जो चुनाव बाद हो जाएंगे अलग

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश हंसों का जोड़ा की तरह हैं जो चुनाव के बाद अपनी अलग-अलग राह पकड़ लेंगे। सपा और कांग्रेस गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा।

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव में सियासी सरगर्मियां तेज हैं, इस दौरान बयानबाजी भी जमकर हो रही है। यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन साथ चुनाव में उतरा है, जिसको लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा अध्यक्ष और यूपी के अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जोड़ी को हंसों का जोड़ा करार दिया है।
rahul

चुनाव बाद टूट जाएगा सपा-कांग्रेस गठबंधन: मुख्तार अब्बास नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश हंसों का जोड़ा की तरह हैं जो चुनाव के बाद अपनी अलग-अलग राह पकड़ लेंगे। सपा और कांग्रेस गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। केंद्रीय मुख्तार अब्बास नकवी ने यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्या, छोटे और मंझोले कारोबारियों की चिंता और गरीबों की परेशानियां बीजेपी की सरकार आते ही दूर हो जाएगी।

मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए बॉलीवुड का गाना गाकर निशाना साधा। उन्होंने कहा...'दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गयो रे...' इसी तर्ज अखिलेश और राहुल गांधी भी चुनाव नतीजों के बाद अलग-अलग रास्ते निकल जाएंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन से पहले अखिलेश और राहुल गांधी एक दूसरे पर हमले कर रहे थे। गंभीर आरोप लगा रहे थे लेकिन बीजेपी को यूपी में आने से रोकने के लिए उन्होंने हाथ मिलाया है, लेकिन जिनके पास जीत का जज्बा होता है उन्हें कोई भी गठबंधन हरा नहीं सकता है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दोनों नेताओं को चुनाव नतीजे आने के बाद मुलायम सिंह यादव और सोनिया गांधी के आशीर्वाद की जरुर होगी, जब उन्हें बीजेपी से हार का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि ये पहला मौका है जब यूपी में समाजवादी पार्टी किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव में उतरी है। गठबंधन समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी मिलकर बीजेपी पर हमले भी कर रहे हैं साथ ही उनके निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+