अखिलेश के हेलिकॉप्टर रोकने के आरोपों पर नकवी ने कसा तंज, बोले- 'आप कहेंगे हमारी साइकिल भी पंचर कर दी'

अखिलेश के हेलिकॉप्टर रोकने के आरोपों पर नकवी ने कसा तंज, बोले- 'आप कहेंगे हमारी साइकिल भी पंचर कर दी'

लखनऊ, 29 जनवरी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार 28 जनवरी को बीजेपी पर हेलिकॉप्टर रोकने जाने का आरोप लगाया था। अखिलेश यादव के इन आरोपों के बाद केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'किसी दिन ये भी कहने लगेंगे कि हमारी साइकिल किसी ने पंचर कर दी।'

Mukhtar Abbas Naqvi replied on delay in Akhilesh Yadavs helicopter

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनावी चौपाल पर चकल्लस कर रही है, टेक्निकल काम पर पॉलिटिकल पाखंड... अब आप कहने लगेंगे कि हमारा हमारा हेलीकॉप्टर 10 मिनट देर से उड़ा, फिर आप कहने लगेंगे की हमारी साइकिल पंचर हो गई वो भाजपा ने कर दिया। यह चुनाव में हार का रोना और हार की भावना को दिखाना है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Recommended Video

    UP Election 2022: Akhilesh Yadav हमेशा जेब में लाल पोटली लेकर क्यों घूमते है, जानिए | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है...। इतना ही नहीं, अखिलेश ने कहा कि 'मैं हेलीकॉप्टर में बैठा था तो मुझे कैसे पता होगा कि क्या कारण था, मुझे 2-2:30 घंटे रोका गया। BJP चुनाव से पहले हर तरह के हथकंडे अपनाएगी। मुझे ये बताया गया कि आपके पहले BJP ने उड़ान भरी है तो उनके लिए एयर ट्रैफिक नहीं है लेकिन सपा के लिए एयर ट्रैफिक रहता है।'

    हालांकि, इस ट्वीट के कुछ देर बाद अखिलेश यादव को उड़ान भरने की इजाजत मिल गई। अखिलेश ने बाद ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि, सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है... समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं...।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+