मुजफ्फरनगर: छेड़खानी के बाद दो पक्षों में हुआ बवाल, पुलिस पर भी बरसाए गए पत्थर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आज फिर छेड़छाड़ की घटना से बवाल हो गया जिसमें उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उपद्रवियों द्वारा किए गए इस पथराव में पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तीन से चार पुलिसकर्मी भी इस पथराव में घायल हुए हैं ,मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और 5 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

mujaffarnagar after the molestation ruckus between to groups

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है जहां गांव सफीपुर की कुछ युवतियों के साथ पिछले कई दिनों से लगातार छेड़छाड़ की घटना सामने आ रही थी। युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना की सूचना पर बुढाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छेड़छाड़ के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा छेड़छाड़ के आरोपियों को गिरफ्तार करने के विरोध में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और गिरफ्तारी के विरोध में जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को जब समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

जमकर हुए इस पथराव में बुढाना थानाध्यक्ष की जीप और सीओ बुढाना की जीप क्षतिग्रस्त हो गई जबकि इस पथराव में तीन से चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। बहराल मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने की वजह से मौके पर कई थानों की पुलिस बल और पीएससी को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने 5 उपद्रवी यो को भी गिरफ्तार किया है और अन्य उपद्रवियों को जिन्होंने पथराव और बवाल किया पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस मामले में पीड़ित छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं वही पुलिस ने की तरफ से भी एक ओर मुकदमा दर्ज किया गया हैं बलवा, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों पर हमला के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं , इस मामले में लगभग 35 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गये हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+