सांसद पप्पू यादव पहुंचे बीएचयू, घंटेभर चला शक्ति प्रदर्शन
वाराणसी। बीएचयू में 23 सितम्बर को हुए लाठीचार्ज के बाद कई उतार-चढ़ाव सामने आए, जैसे कमिश्नर ने रिपोर्ट में बीएचयू प्रशासन को लाठीचार्ज का दोषी बताया तो वहीं देर रात चीफ प्राक्टर ओ.एन.सिंह ने इस्तीफा दिया, मानवाधिकार ने नोटिस भेजा, वीसी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए। सबसे अहम बात यह हुई कि शिक्षा का मंदिर सियासी अखाड़ा बन गया।

पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर ने गिरफ्तारी दी, फिर तीस्ता सीतलवाड़ और सपाई पहुंचे। अब बिहार के सांसद पप्पू यादव लाठीचार्ज के पीड़ितों से मिलने पहुँचे तो प्रशासन ने यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट ही बंद कर दिया।

एक घंटे चला शक्ति प्रदर्शन
पूर्णिया के सांसद बुधवार को दोपहर में करीब 3 बजे मुगलसराय से बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी पहुँचे। उनके साथ करीब 3 दर्जन समर्थक भी थे।

जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी हुई कि पप्पू अपने समर्थकों के साथ लाठीचार्ज पीड़ितों से मिलने कैम्पस में जाने वाले हैं।

वहां मौजूद जिला पुलिस ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट को बंद करवा दिया जिसके बाद पप्पू के समर्थकों ने हंगामा शुरू किया। ये हंगामा करीब एक घण्टे तक चला। उसके बाद प्रशासन के बात कर पप्पू यादव मुगलसराय के लिए रवाना हो गए।












Click it and Unblock the Notifications