मोदी ने क्या ये कहा था, लाल बत्ती हटाकर चढ़ा लो हाई पावर हूटर! देखिए सांसद जी की ठाठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाल बत्ती न लगने की पहल के बाद बहुतों के रुतबे में कमी आ गई। लेकिन अब भी बहुत ऐसे हैं जो अपनी वो हनक बनाए रखने के लिए तरह-तरह के रुतबे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हरदोई। लाल बत्ती हटाकर बेशक सांसद पीएम मोदी के इस फैसले को सम्मान दे रहे हों लेकिन अभी भी कुछ सांसद ऐसे हैं जिनके मन से वो ठाठ दिखाने की ललक नहीं जाती। इसी लिए तो एक तरफ लाल बत्ती उतारी और दूसरी तरफ गाड़ी पर हाई पावर हूटर चढ़ा दिए। इन हूटरबाज सांसद का ये वीडियो देख आपके कान भी झंझना उठेंगे!

मोदी ने क्या ये कहा था, लाल बत्ती हटाकर चढ़ा लो हाई पावर हूटर, देखिए सांसद जी की ठाठ

देखिए VIDEO...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाल बत्ती न लगने की पहल के बाद बहुतों के रुतबे में कमी आ गई। अपनी वो हनक बनाए रखने के लिए वो तरह-तरह के रुतबे का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री की पहल को सराहा और खुद ही वीआईपी कल्चर को अलविदा कह दिया। वहीं कुछ लोगों ने मीडिया में दिखने के लिए लाल बत्ती तो हटाई लेकिन इस कल्चर को दिल से मिटा नहीं पाए। हरदोई के बीजेपी सांसद अंशुल वर्मा दो दिन पहले अपनी गाड़ी की लाल लाइट हटाते हुए दिखे तो अब सड़क पर लाव लश्कर के साथ पाएं-पाएं हूटर बजाकर निकल रहे हैं।

एक कार्यक्रम में जाने के दौरान सांसद अपने घर से निकलते तो एक नहीं दो-दो गाड़ियों में हूटर बजाते निकले, मानो कहना चाह रहे हों कि होशियार सांसद का काफिला रस्ते से गुजर रहा है! वीडियो में साफ दिख-सुनाई पड़ रहा है कि किस तरह भीड़ वाले रास्ते के अलावा खाली पड़ी रोड पर सायरन बाजाती गाड़ियां कितना शोर कर रही हैं। इसका मतलब ये है कि हरदोई सांसद अभी मोदी जी के वीआई कल्चर को समझ नहीं पाए या फिर समझ के भी समझना नहीं चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+