राहुल गांधी को एमपी सीएम मोहन यादव ने यूं लिया आड़े हाथों, रायबरेली सीट को लेकर किया ये दावा
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों पार्टी प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे है। इसी सिलसिले में सीएम यादव शुक्रवार 17 मई को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।
सीएम मोहन यादव ने इस बार रायबरेली की राय भी बदली बदली सी है। सीएम यादव ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित कहा कि 'इस बार रायबरेली की राय भी बदली-बदली लग रही है। इस दौरान मंच से बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत इस वक्त ऐसी हो गई है कि हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे। कहा कि राहुल गांधी ने पहले पारिवारिक सीट अमेठी ली। पिछली बार ऐसी मार पड़ी कि अब तक धूल उड़ रही है। वहीं, अब वो दोबारा अमेठी जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए हैं।
कहा कि कांग्रेस के पास अभी तक रायबरेली की सीट बची हुई थी...लेकिन, अब वहां की राय भी बदली-बदली लग रही है। रायबरेली भी इनके लिए अपनी राय नहीं रखने वाली है। आपको बता दें कि एमपी में लोकसभा चुनाव खत्म हो जाने के बाद सीएम मोहन यादव ने यूपी के चुनाव में मोर्चा संभाला है।
सीएम यादव एमपी के चुनाव से फ्री होने के बाद से ही लगातार उत्तर प्रदेश, झारखंड और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। दरअसल, बीजेपी ने रणनीति कुछ इस तरह से बनाई है कि बिहार और यूपी की यादव बाहुल्य लोकसभा सीटों पर खास तौर पर उन्हें प्रचार के लिए भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications