'मुस्लिमों को BJP के साथ देखकर कांग्रेस-सपा के पेट में उठ रहा दर्द', बलरामपुर में बोले CM मोहन यादव
Lok Sabha Election 2024: श्रावस्ती लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी साकेत मिश्रा के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादन उत्तर प्रदेश के बलरामपुर पहुंचे। यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुस्लिम बंधुओं को भाजपा के साथ देखकर कांग्रेस और सपा के पेट में दर्द उठता है।
साकेत मिश्रा के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि मुस्लिम बंधुओं जब हमारे साथ दिखाई देते है तो कांग्रेस-सपा का पेट खराब हो जाता है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए सीएम यादव ने कहा कि वो बलरामपुर से चुनाव लड़े थे।

मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि वो 2 बार चुनाव लड़े थे। कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने योग्यता के बलबूते पर राष्ट्रपति भी बनाया तो हमारे अपने मिसाइल मैन अब्दुल कलाम को। सीएम यादव ने कहा कि जैसे मैंने शुरू में कहा कि कांग्रेस-सपा वाले जितने भी लोग है ये कुछ लोगों को केवल अपने वोट का गुलाम बनाकर रखना चाहते है।
सपा-कांग्रेस वाले चाहते है कि मुस्लिम बंधुओं पर हमारा ही कब्जा रहेगा। इस दौरान सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी के लिए हमने यहां प्रचार किया...मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम भारी बहुमत से चुनाव जीतने जा रहे हैं। पूरा देश 'मोदीमय' हो गया है।
इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती...देवताओं की धरती है। इस दौरान मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा दुनिया में हम जहां-कहीं भी जाएं...और वहां अपने देश का नाम नहीं बताए। बस कह दें कि हम भगवान राम और कृष्ण की धरती से आए है। कहा कि तो वो आपका आनंद देखकर बता सकते है कि आप कहा से आए है।












Click it and Unblock the Notifications