VIDEO: अय्याशी के विरोध पर पति ने मारपीट कर बीवी, बच्चों को घर से निकाला

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पॉश कालोनी में मंगलवार आधी रात को बरखा सरीन अपने 3 छोटे-छोटे बच्चों के साथ अपने ही घर के बाहर बैठी रही। इसकी वजह ये थी कि बरखा ने पति की गलत हरकतों के विरोध किया था जिसके बाद अमीर पति ने बच्चों समेत बाहर का रास्ता दिखा दिया और घर में ताला डालकर फरार हो गया। मंगलवार की रात घर के बाहर गुजारने के बाद बरखा अपने बच्चों के साथ कहां गई अभी इस बारे में किसी को पता नहीं है। पड़ोसी भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस को भी इस बारे में कुछ मालूम नहीं है।

'अय्याश प्रवृति का है पति'

'अय्याश प्रवृति का है पति'

घर के बाहर बैठी बरखा ने बताया कि उसका पति ब्याज का काम करता है और लाखों रुपये हर महीने कमाता है। उसके तीन मकान हैं लेकिन अय्याश प्रवृति का है जिसका विरोध करने पर वो उसके साथ मारपीट भी करता है। महिला की शादी को लगभग 16 साल हो गए हैं। उसके दो बेटे और एक छोटी बेटी हैं। बरखा ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी पति ने ही पुलिस को बुला लिया जिसके बाद वो खुद मुरादाबाद के पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची लेकिन एसएसपी मुरादाबाद नहीं मिल पाए।

घर के बाहर बैठे बीवी, बच्चे

घर के बाहर बैठे बीवी, बच्चे

बरखा ने कहा कि जब घर आई तो ताला पड़ा हुआ था। इसी बीच बच्चे भी स्कूल से घर आ गए लेकिन कहां जाती तो मैं यहीं बैठ गयी। पड़ोसियों ने मुझे रजाई, गद्दे और फोल्डिंग पलंग दे दिया। मैं तब तक यहां से नही जाऊंगी जब तक मुझे घर में नहीं जाने देते।

महिला और बच्चे का अब कुछ पता नहीं!

महिला और बच्चे का अब कुछ पता नहीं!

बरखा मंगलवार से ही घर के बाहर बने कार पोर्च में स्कूल ड्रेस पहने हुए अपने मासूम बच्चों के साथ रह रही थी। उसका ये भी आरोप था कि उसे पति के जानकार पुलिस वाले उसे धमका रहे थे। इसके बाद से बरखा और उसके तीन बच्चों का कुछ पता नहीं चल रहा है कि वह कहां गई। पति भी फरार है और घर के बाहर ताला लटका हुआ है। इस मामले में पुलिस से जानकारी लेने पर भी वे कुछ बता नहीं सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+