इलाहाबाद: मां-बेटे की गला दबाकर हत्या, पूर्व प्रेमी पर शक!

इलाहाबाद। इलाहाबाद के सोरांव इलाके मां-बेटे की गला दबाकर मां-बेटे की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह गेंहू के खेत में दोनों की लाश पड़ी मिली।शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतका के पति ने गांव के एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

यह है मामला

यह है मामला

मामला इलाहाबाद के सोरांव थाना क्षेत्र के कल्याणशाह गांव का है। दोनों मृतको की शिनाख्त सकरामऊ गांव निवासी शीला देवी (26) पत्नी सुभाष पटेल और उसके पांच वर्षीय बेटे हिमांशु के रूप में हुई। बता दें कि मऊआइमा के सकरामऊ गांव निवासी सुभाष खेती किसानी करता है। शनिवार की शाम शीला अपने बेटे हिमांशु को लेकर अपने मायके नवाबगंज जाने के लिए घर से निकली थी। रविवार की सुबह सोरांव के कल्याणशाह गांव निवासी रामनरेश के गेंहू के खेत में ग्रामीणों ने एक युवती बच्चे की लाश देखी। लाश देखने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। बता दें कि शवों की पहचान सुभाष की पत्नी शीला व बेटे हिमांशु में हुई।

गांव के युवक पर हत्या का आरोप

गांव के युवक पर हत्या का आरोप

घटना की सूचना सुभाष व उसका परिवार भी घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने जब हत्या के बाबत पूछताछ की तो सुभाष ने गांव के ही हवलदार नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या से जुड़े हर एंगल को जांच परख रही है। मामले में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिट्टी व अन्य सामग्री जांच के लिए ली है जिसकी मदद से आगे की कड़ियां मिलाई जायेंगी।

शीला को भगा ले गया था 'हवलदार'

शीला को भगा ले गया था 'हवलदार'

पुलिस के अनुसार, सुभाष ने बताया है कि करीब डेढ़ साल पहले हवलदार उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और बिरादरी की पंचायत में फैसले के बाद हवलदार करीब 1 महीने बाद उसकी पत्नी को वापस लेकर आया। तब से शीला सुभाष के साथ ही रह रही थी, लेकिन हवलदार से सुभाष की खुले आम दुश्मनी हो गई थी। बताया कि हवलदार शीला को परेशान करने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+