सुसाइड नोट में लिखा, मैं किसी को सुकून से रहने नहीं देती थी, मुझे माफ़ करना पति देव और बेटे के साथ लगा ली फांसी

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में विवाहिता व उसके मासूम बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दहेज के लिए हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवो को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Mother and son body found hanging on a trap in Farrukhabad

फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव निवासी आनन्द उर्फ़ लालू की 26 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी गंगवार का विवाह वर्ष 2014 में रमेश के साथ हुआ था। दहेज में 10 लाख नकद व अन्य दहेज का सामना देकर विवाह किया गया था। बता दें कि मंगलवार को परिजनों को सूचना मिली कि आपकी बेटी ने फंसी लगा ली है। सूचना मिले पर मृतका के पिता आनन्द मौके पर पहुंचे गए और पुलिस को सूचना दी। वहां उन्होंने देखा कि लक्ष्मी व उसके मासूम डेढ़ वर्षीय पुत्र आरुश का शव कमरे में छत के पंखे से एक ही फंदे पर लटक रहे थे। दोनों की मौत हो चुकी थी।

Mother and son body found hanging on a trap in Farrukhabad

घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ कायमगंज नरेश कुमार व थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी मौके पर पंहुचे। कमरे में ही पुलिस को एक सोसाइड नोट भी मिला। जिस पर लिखा है की प्यारे पति देव मैं जा रही हूं, आप का घर छोड़कर खुश रहना। सब लोग सुकून से रहना। मैं किसी को सुकून से रहने नहीं देती थी, मुझे माफ़ करना पति देव। मृतका के पिता ने पुलिस को ससुर सुभाष चन्द्र, सास रुकमा देवी, ननद शोभा के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल वाले कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते उन्होंने हत्या कर शव फांसी पर लटका दिये। सीओ राम लखन सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+