यूपी: परिवारिक कलह से नाराज मां ने बच्चों के हाथ-पैर बांध उन्हें किया आग के हवाले, 5 की मौत
हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां की ममता पर भी सवालिया निशान खड़ा हुआ है। घटना राठ थाना क्षेत्र के आमगांव की है जहां परिवारिक कलह के चलते एक मां ने अपने बच्चों के हाथ-पैर बांधकर उनपर मिट्टी का तेल छिड़क उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस कारण दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं अन्य दो झुलसे बच्चों की मौत इलाज के दौरान हुई। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें, अमगांव निवासी धर्मपाल श्रीवास के पास दो बीघा खेत है। इसी मे खेती के सहारे वो पत्नी प्रेमवती उर्फ सुक्को व चार बच्चों का पालन-पोषण करता है। इसी बीच परिवारिक विवाद से नाराज पत्नी प्रेमवती ने अपने ऊपर भी मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा लिया।
इस घटना के बाद घर में झुलसे चारों बच्चों व प्रेमवती को बाहर निकाला गया। घर से बाहर निकाले जाने के दौरान ही झुलसे एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन बच्चों समेत महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सपना की मौत हो गई। सीओ राठ अभिषेक यादव ने बताया कि शराब पीने के विवाद में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल घटना की जांच कराई जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications