यूपी: पति ने कहा, 'मार दो बेटी को', मना करने पर घर से निकाला
बांदा। यूपी में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे नारे बेमतलब साबित हो रहा हैं। चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव में दूसरी बच्ची पैदा होने से नाराज ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर मासूम बच्चियों के साथ घर से निकाल दिए। अब पीड़िता न्याय पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने सोमवार को बताया कि रविवार को अतरहट गांव की महिला निर्मला देवी (26) अपनी दो बच्चियों के साथ उनके कार्यालय आई। महिला ने बताया कि उसके पास एक बच्ची पहले से ही है। महिला ने बताया कि उसे दूसरी बेटी 20 जनवरी 2018 को मायके में पैदा हुई। जब वह मासूम बच्ची के साथ अपने ससुराल गई तो पहले पति धीरेन्द्र सिंह और ससुरालीजनों ने मासूम बच्ची की हत्या करने का उस पर दबाव बनाया।
जब उसने अपनी बेटी की हत्या करने से मना कर दिया तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर दोनों बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया। एएसपी ने बताया कि इस मामले में चिल्ला पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications