बच्ची की मौत पर मां को रचना पड़ा इतना बड़ा झूठ, दंग रह गया हर कोई!

सहारनपुर में घटी एक ऐसी घटना जिसने ये बताया है कि मां-बेटी के रिश्ते पर कैसे कभी-कभी सच भारी पड़ जाता है। घर पहुंचकर महिला ने घरवालों को ये बताया कि उसकी बेटी किडनैप हो गई है...

सहारनपुर। एक मां अगर अपनी बच्ची की जिंदगी ना बचा पाए तो क्या उसे ऐसे झूठ की जरूरत है? क्यों मां की ममता पर समाज इतना कठोर होता जा रहा है कि एक बच्ची की मौत का राज मां को झूठ के सहारे बताना पड़ा? सहारनपुर में घटी एक ऐसी घटना जिसने ये बताया है कि मां-बेटी के रिश्ते पर कैसे कभी-कभी सच भारी पड़ जाता है।

बच्ची की मौत पर मां को रचना पड़ा इतना बड़ा झूठ, दंग रह गया हर कोई!

दरअसल मंगलवार को बस से उतरते वक्त एक महिला का पैर गोबर में जा धंसा इसी दौरान जब वो पास के नाले में पैर धोने गई तो उसकी गोद से एक माह की बच्ची छूट गई। जिसके बाद महिला ने अपनी एक माह की बच्ची को लेकर एक ऐसी कहानी तैयार की, जिससे हर कोई दंग रह गया।

मंगलवार को कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नगला खुर्द निवासी अवनीश की पत्नी संदीपा अपनी एक महीने की बेटी रिया को लेकर सहारनपुर दवाई लेने के लिए गई थी। लेकिन इस घटना के बाद घर पहुंचकर महिला ने घरवालों को ये बताया कि वापस लौटते समय जब वो दोपहर करीब दो बजे कलसिया में नगला गोहर के पास उतरी तो दो बदमाश बाइक पर आए और संदीपा से उसकी एक माह की मासूम बेटी रिया को छीन ले गए। संदीपा रोते बिलखते हुए बदमाशों की बाइक के पीछे दौड़ती रही, लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा।

इसके बाद संदीपा बदहवास हालत में गांव पहुंची और घरवालों को रिया को अगवा किए जाने के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन संदीपा को लेकर कोतवाली आए और घटना की तहरीर दी। इसी झूठी कहानी को अभी चंद ही घंटे बीते थे कि जनता रोड स्थित गांव लड़वा में राजबाहे के पानी में बह रहे एक मासूम बच्ची का शव मिलने से पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के परिजनों को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की तो सबने पहचान लिया की ये रिया का शव है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार को बेहट पुलिस ने महिला को लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वो पूरी तरह से टूट गई और उसने पुलिस को जो सच्चाई बताई, उसने सभी को हैरान कर दिया। महिला संदीपा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कल दोपहर जब वो गांव कलसिया में बस से उतरी थी तो बस से उतरते वक्त उसका एक पैर गोबर में धंस गया था। पैर धोने के लिए संदीपा ने पास ही बह रहे राजबाहे पर जैसे पैर बढ़ाया उसकी गोद से उसकी एक माह की बच्ची रिया छूट गई और पानी में बह गई। उसने बच्ची को पकड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। अब घर जाकर वो परिजनों को क्या बताए, इसलिए उसने एक माह की बच्ची को अगवा करने की झूठी कहानी रच दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+