मां ने तीन बेटियों को जहर खिलाने के बाद खुद भी खाया, मौत

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी तीन बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा सभी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

mother attempt to murder with three daughters in mirzapur

जानकारी के अनुसार, सात साल पहले अनुराधा (32) की शादी पतेरी निवासी राजेश प्रजापति के साथ हुई थी। राजेश की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। राजेश और अनुराधा की तीन बेटियां थी। 5 साल की संध्या, 3 वर्षीय शिवानी और डेढ़ वर्षीय सोनम। लोगों की माने तो एक साल पहले दुर्घटना में शिवानी का पैर खराब हो गया था। उसके इलाज के लिए अनुराधा अपने पिता से पैसे उधार लेकर आई थी। अनुराधा को पिता के पैसे को वापस करना था इसलिए अनुराधा लगातार पति पर दबाव बनाए थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पति राजेश पैसे नहीं लौटा पा रहा था। इसे लेकर दोनों में तकरार होती रहती थी। गुरुवार की रात में भी दोनों में कहासुनी हुई थी।

विवाद इतना बढ़ गया कि अनुराधा ने अपनी तीनों बेटियों के साथ जहर खा लिया। हालत खराब होने पर चारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+