Covid-19: नोएडा में तेजी से भर रहे ICU बेड्स, अधिकारियों ने बताई ये वजह

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिस वजह से अस्पतालों पर भी भार बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो वहां पर तेजी से ICU बेड भर रहे हैं, हालांकि कई अस्पताल ऐसे भी हैं जो अपनी क्षमता बढ़ा रहे हैं। मौजूदा वक्त में गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) के सभी 25 ICU बेड भरे हैं। ऐसे में अगर कोई वहां पर गंभीर हालत में पहुंचता है, तो उसे दूसरे अस्पताल का रुख करना पडे़गा।

corona

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा के शारदा अस्पताल में 60 आईसीयू बेड में से आधे भरे हैं। ऐसे में जल्द ही अस्पताल इनकी संख्या बढ़ाकर 140 करने वाला है। वहीं फोर्टिस की बात करें तो वहां के सभी 8 बेड फुल हैं, जबकि कैलाश अस्पताल के 57 बेडों में से 27 पर मरीज भर्ती हैं। नोएडा एक्सटेंशन के अस्पतालों को देखें तो वहां के यथरथ अस्पताल में 100 में से 90 भरे हैं, जबकि जेपी अस्पताल में 50 में से सिर्फ 10 ही खाली हैं।

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक के मुताबिक आईसीयू में बढ़ रही मरीजों की संख्या उपचार में देरी भी हो सकती है। सभी को ये याद रखना चाहिए कि लक्षण दिखने के अगले दो तीन दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। कई मरीज लापरवाही बरतते हैं और बाद में जब उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है तो उन्हें आईसीयू या ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ता है। सीएमओ के मुताबिक अभी तक उनकी टीम ने कोई ऐसा मामला नहीं देखा, जहां होम आइसोलेशन में रह रहे शख्स को सीधे आईसीयू में लाया गया हो, क्योंकि उनकी लगातार निगरानी होती रहती है। मौजूदा वक्त में करीब 40-50 प्रतिशत पॉजिटिव मरीज घर पर ही क्वारंटीन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+