लखनऊ: मस्जिद के अंदर केयरटेकर की गला रेत कर हत्या, दामाद से हुआ था झगड़ा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सिकरौरी गांव में मस्जिद के अंदर 60 साल के इम्तियाज की गाला रेत कर हत्या कर दी गई। इम्तियाज मस्जिद का केयर टेकर था। वारदात की खबर बुधवार की सुबह लोगों को उस वक्त चली जब लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में आए। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मौके से ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिससे कत्ल के बारे में पता लगाया जा सके। लेकिन आरोप है कि मंगलवार की रात इम्तियाज का उसके दामाद से झगड़ा हुआ था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुशीनगर के थाना क्षेत्र पटहेरवा के गांव हरबुत बेलही निवासी इम्तियाज (60) पुत्र जफर तीन साल से काकोरी के महिपत मऊ गांव में रह रहा था। क्षेत्र के अमेठिया आलू स्टोर के सामने वाली मस्जिद में रहकर वह उसकी साफ-सफाई और देखरेख का काम करता था।
इसके अलावा वह मिस्त्री का भी काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबकि मंगलवार को इम्तियाज का दामाद सलामत उससे मिलने आया था। ससुर-दामाद में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। लोगों का कहना है कि इम्तियाज ही भोर में 4:40 पर फजीर की नमाज पढ़ता था लेकिन बुधवार को नमाज पढ़ने की आवाज नहीं आई। लेकिन, लोगों ने ध्यान नहीं दिया।
करीब आठ बजे अन्य मिस्त्री इम्तियाज को लेने पहुंचे। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो लोग मस्जिद के अंदर पहुंचे। वहां का हाल देख चीखते हुए बाहर भागे। शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। देखा कि इम्तियाज का शव पड़ा है। धारदार हथियार से गले पर काटने का निशान है। वहीं पुलिस के मुताबिक मृतक इम्तियाज सालों से मस्जिद की देखभाल करता था। मस्जिद के अंदर जिस तरह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे पुलिस किसी परचित या परिवारीजन का हाथ होने से इंकार नहीं कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications