यूपी: तालाब किनारे जिंदा मोर्टार मिलने से गांव में हड़कंप, अब सेना करेगी जांच

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में तालाब के किनारे जीवित मोर्टार मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव के कुछ बच्चे तालाब में मछली पकड़ने गए थे तभी उन्हें एक अजीब सी चीज दिखाई दी जिसे वे गांव में ले आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और बरामद वस्तु के बारे में जानकारी जुटाई। जब एक फौजी ने उसे देखा तो बताया कि यह रॉकेट लांचर में प्रयोग होने बाला जीवित मोर्टार है। जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए।

mortar found in the pond of mainpuri uttar pradesh

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उस मोर्टार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों में यह भय बना हुआ है कि आखिर यह फौजी हथियार से चलने बाला गोला तालाब किनारे कैसे आ पहुंचा।

mortar found in the pond of mainpuri uttar pradesh

पूरा मामला मैनपुरीं के थाना वेवर का है जहां के गांव कौआटांडा में कुछ बच्चे तालाब के किनारे मछली पकड़ने गए थे। वहीं पर उन्हें यह मोर्टार दिखाई दिया। बच्चे इसे लेकर गांव पहुंचे जहां एक फौजी ने इसे देखकर बताया कि यह रॉकेट लांचर से दागने बाला मोर्टार है। जो इंडियन आर्मी में प्रयोग किया जाता है। यह सुन सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्टार को अपने कब्जे में लेकर इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी।

mortar found in the pond of mainpuri uttar pradesh

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मोर्टार को कब्जे में लेकर सेफ रखवा दिया गया है। आगरा आर्मी केंट को सूचना दे दी गई है। कल स्पेशल टीम के आने के बाद इसपर आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- फिर बगावती हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज, अब राहुल गांधी के लिए कह दी ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+