बलिया पहुंचा शहीद जवान हरींद्र का शरीर, गूंजे भारत माता की जय के नारे
जम्मू और कश्मीर में शहीद हुए हरींद्र का पार्थिव शरीर उनके घैतृक आवास पहुंचा।
बलिया। जम्मू और कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के दौरान शहीद हुए उत्तर प्रदेश स्थित बलिया के नायक हरींद्र कुमार यादव का पार्थिव शरीर उनके घर बृहस्पतिवार शाम पहुंचा।
इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। शरीर पहुंचने पर एक ओर भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे तो दूसरी ओर परिजनों के रोने की आवाज भी आ रही थी।

बता दें कि मंगलवार ( 8 नवंबर) को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन में हरींद्र शहीद हो गए थे।
उरी हमले के बाद से ही सीमा पर तनाव
बता दें कि सितंबर माह में जम्मू और कश्मीर के ही उरी स्थित भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले में 20 जवान शहीद हो गए थे।
इसके बाद भारत की ओर करारा जवाब देते हुए पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी जिसमें आतंकियों के तमाम ठिकाने नेस्तनाबूत किए गए थे।
हालांकि पाकिस्तान ने ऐसी कोई भी कार्रवाई होने से इनकार किया था।
सीजफायर उल्लंघन जारी
स्ट्राइक के बाद से ही जम्मू और कश्मीर में सेना के कैंपों और पुलिस चौकियों पर आतंकियों के हमले शुरू हो गए।
इसके साथ ही लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाक की ओर से सीजफायर उल्लंघन में अब तक 14 जवान शहीद चुके हैं।
भारत की ओर सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
लेकिन आतंकी हैं कि नहीं हो रहे शांतॉ
हर हमले पर मात खाने के बाद भी आतंकी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। बीते दिनों लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेंड आतंकी और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भारत को फिर से एक बार धमकाया था।
हाफिज सईद ने कहा था कि जल्द ही कश्मीर में एक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications