VIDEO: नेशनल हाईवे पर कोहरे में वाहनों की हुई टक्कर, 6 घायल
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर पहले घने कोहरे का कहर देखने को मिला जिसमें दर्जनों वाहन आपस में भिड़ गए। इस घटना में करीब 6 से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हादसे में मामूली रूप से घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। बाकी गंभीर रूप से घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिसके कारण नेशनल हाईवे पर किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्रेन द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराकर यातायात को सुचारू रुप से चालू कराया।












Click it and Unblock the Notifications