अब सीधे Whatsapp पर आएगा बिजली का बिल, बस करना होगा ये छोटा सा काम

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद बिजली उपखण्ड ने उपभोक्ताओं को घर बैठे बिल का पहुंचाने के लिए नई तकनीकी का सहारा लिया है। उपभोक्ता को सिर्फ Whatsapp पर मीटर की रीडिंग की छोटी सी क्लिप बनाने के साथ पिछले बिल की फोटो क्लिक करके बिजली विभाग के Whatsapp पर सेंड करना होगा। उसके बाद उपभोक्ता को घर बैठे बिजली का बिल मिल जाएगा। पीतल नगरी उपखंड अधिकारी ने Whatsapp के जरिए बिल देने का अनोखी पहल शुरू कर दी है। इन्होंने उपभोक्ता की परेशानी दूर करने के लिए बिजली घरों में इस व्यवस्था को लागू किया है।

moradabad people now can get meter reading bill on Whatsapp in uttar pradesh

बता दें कि मुरादाबाद पीतल नगरी बिजली घर से 21 हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जा रही है। अगर आपके बिजलीघरों के उपभोक्ताओं के मीटर रीडर ने आपको बिजली का बिल नहीं दिया है तो घबराने की कोई बात नहीं है। उपभोक्ता के Whatsapp पर बिल मिल जाएगा। यह व्यवस्था अभी शहर के 27 में से तीन बिजली घरों पर लागू की गई है। यह व्यवस्था पीतल नगरी उपखंड अधिकारी विशाल कंसल ने चालू की है। उनको इस व्यवस्था को चालू करने के लिए किसी अधिकारी ने निर्देश नहीं दिया बल्कि विशाल कंसल ने खुद ही पहल कर उपभोक्ताओं को यह सुविधा देने की पहल की है। पीतल नगरी उपखंड अधिकारी विशाल कंसल ने बताया कि पीतल बस्ती गलशहीद और कटार शाहिद बिजलीघरों के 3 हजार उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिल पा रहा था। बिल जमा नहीं होने की वजह से उपभोक्ताओं का कनेक्शन भी काट दिया जाता था। इस व्यवस्था से उपभोक्ता की परेशानी कम होगी और समय से बिजली का बिल भी जमा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+