मुरादाबाद का पर्वतारोही नेपाल से लापता, माउंट एवरेस्ट किया था फतेह
20 मई को पिता के पास सूचना आई थी की रवि ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा दिया है लेकिन उसके बाद से कोई सूचना नहीं है।
मुरादाबाद। मुरादाबाद का रहने वाला पर्वतारोही रवि कुमार माउंट एवरेस्ट फतेह करने के बाद से लापता हो गया है। 20 मई 2017 को रवि ने माउंट एवरेस्ट फतेहकर तिरंगा लहराया था।


रवि मुरादाबाद के मिलक का रहने वाला है। इससे पहले रवि दुनिया की कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुका है। रवि के लापता होने से परिजन परेशान हैं औप अब तक किसी भी अधिकारी ने उनकी मदद नहीं की है। पिता हरकेश का कहना है कि 20 मई को सूचना आई थी की रवि ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा दिया है लेकिन उसके बाद से कोई सूचना नहीं है।


उधर रवि के बड़े भाई मनोज ने बताया कि पिछली बार रवि से 16 मई को बात हुई थी और अब पता चला है की जो 5 लोगों का दल नेपाल गया था उसमें से मात्र 3 ही लोग वापस आए हैं। जिसके बाद रवि औप उसके एक साथी का पता नहीं चल रहा है। हमसे किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है। आशा करते हैं की रवि कुमार सही सलामत हों, दो देशों के बीच का मामला होने से सूचना के लिए परिवार सरकार से गुहार लगा रहा है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications