VIDEO: ऐसा भी क्या हुआ जो थाने में बंद करना पड़ा तेंदुए को

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद मुरादाबाद के थाना डिलारी इलाके के अंतर्गत आने वाले गांव सियाली खादर में तेंदुए की वजह से अफरातफरी का माहौल हो गया। तेंदुए को देखकर गांव वाले दहशत में आ गए। हालांकि गांव वालों ने सूझबूझ से काम लिया और उसे पकड़कर एक बोरे में बंद कर दिया। पकड़ने के दौरान एक युवक भी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को अपने संरक्षण में ले लिया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष भी देखा गया। रोष व्यक्त करने के लिए गांववालों ने वन विभाग की टीम पर हीलाहवाली बरतने और देर से पहुंचने पर उनके खिलाफ नारे बाजी भी की।

Moradabad leopard Found in village locked in police station

मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम के आने का इंतजार किया। तब तक पुलिस ने गांववालों की मदद से उस तेंदुए को थाने के एक खाली कमरे में बंद कर दिया और वन विभाग टीम के आने तक उस पर निगरानी रखी। गांव में तेंदुआ निकलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई, जिससे तेंदुए को देखने के लिए थाने पर भी भीड़ जमा हो गई।

Moradabad leopard Found in village locked in police station

कई घंटे के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर चली गई। लोगों का कहना है कि अगर वन विभाग समय रहते काम करे तो अच्छा हो। उधर कई घंटे के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने थाने के एक खाली कमरे में बंद तेंदुए को जाल बिछाकर पकड़ा और वन विभाग की टीम को सौंप दिया। यहाँ बताते चले कि ये इलाका उत्तराखंड से लगा हुआ है और यहाँ आए दिन तेंदुआ या अन्य जंगली जानवर की आहट होती रहती है। वन दरोगा का भी कहना है कि यहाँ पर हम 24 घंटे निगरानी रखते हैं दो तीन गाँव प्रभावित हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+