VIDEO: योगी सरकार की नकल विहीन परीक्षा कराने की कोशिश पर बट्टा लगाता बैजनाथ संस्कृत महाविद्यालय
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसका नजराना कहीं ना कहीं बीते महीनों में हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में देखने को मिला। योगी सरकार ने जहां करोड़ों रुपये खर्च कर नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी लगाए, पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रशासन को नकल रोकने के लिए सख्त हिदायत भी दी थी। लेकिन जिला मुरादाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो योगी सरकार की कोशिशों पर सवाल खड़े करता है। मुरादाबाद के एक विश्वविद्यालय में धड़ल्ले से नकल का वीडियो सामने आया है। यहां परीक्षार्थी शिक्षकों की ही शह पर धड़ल्ले से नकल कर योगी सरकार की नकल विहीन नीति पर बट्टा लगा रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक सरकार या पुलिस के किसी अधिकारी ने कोई संज्ञान नहीं लिया है।

मामला मुरादाबाद के बर्तन बाजार स्थित श्री बैजनाथ संस्कृत महाविद्यालय का है जहां वर्तमान में चल रही आचार्य परीक्षा-2018 में कॉलेज की मिली भगत से धड़ल्ले से खुलेआम नकल चल रही है। हालांकि जिस बड़े कमरे में परीक्षार्थी पेपर दे रहे हैं उनमें भी एक में CCTV भी लगा हुआ हैं, लेकिन बावजूद इसके धड़ल्ले से नकल चल रही है। नकल इस तरह से चल रही हैं जैसे कि वो सब छात्र अपने घर में बैठ कर ही पेपर दे रहे हों। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब खुलेआम नकल की सूचना पर मीडियाकर्मी कॉलेज के ऊपरी हिस्से में बने एक बड़े हॉल में पहुँचे जहाँ लगभग 85 परीक्षार्थी अपना पेपर देते हुए मिले। हद तो उस समय हो गईं जब मीडिया के कैमरों के सामने ही कई छात्रों के पास मोबाइल तक देखे गए। इतना सब होने पर जब वहाँ ड्यूटी दे रहे एक शिक्षक से इस बाबत पूछा गया तो वो भी अपनी लाचारी दिखाते हुए कहने लगे कि वो तो नकल के लिए मना करते हैं लेकिन छात्र उनकी बात नही मानते। उक्त आचार्य की परीक्षा वाराणसी के सम्पूर्णानंद-सँस्कृत -विश्वविद्यालय के अंतर्गत कराई जा रही हैं और अभी चार पेपर शेष हैं। अब देखना ये है कि योगी की CCTV में परीक्षा की योजना किस कदर कारगर साबित होती है या फिर ये सब सिर्फ दिखवा मात्र है।












Click it and Unblock the Notifications