VIDEO: फेसबुक ग्रुप पर बाबा साहब की फोटो के साथ छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी पर दलित समाज का हंगामा
मुरादाबाद। संविधान निर्माता बाबा भीम राव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक पर की जा रही अभद्र टिप्पणी से मुरादाबाद के दलित समाज के लोगो में भारी गुस्सा व्याप्त हो गया। इसके चलते आज अंबेडकर युवा छात्र सभा से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर जिला अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। फेसबुक पर बने एक फर्जी ग्रुप में बाबा साहब की तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फ़ेसबुक पर बने अम्बेडकर का बाप नाम के ग्रुप से जुड़े मेंबर्स ने बताया कि भीमराव अंबेडकर की फोटो को जानवर के रूप में दिखाया गया और इसी ग्रुप में उनके खिलाफ अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया है। विरोध करने पहुँचे लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्रुप का एडमिन आशीष मकवाना हैं और इसी ग्रुप के मेंबर आशुतोष पंडित द्वारा बाबा के खिलाफ ये अभद्र टिपणी की गई हैं, जिससे दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुँची हैं। संगठन की मांग हैं कि ऐसे व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए जिसने उनके मसीहा का अपमान किया है। संगठन के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही कोई कार्रवाई नही जाती है तो अंबेडकर युवा छात्र सभा सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications