UP Vidhansabha News: यूपी में 7 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना
उत्तर प्रदेश में सात अगस्त से मानसून सत्र की शुरुआत होगी। इसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
chief Minister Yogi: उत्तर प्रदेश का मानसून सत्र सात अगस्त से शुरू होगा। राज्यपाल की तरफ से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि मानसून सत्र के दौरान विपक्ष योगी सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा। हालांकि सत्ता पक्ष की तरफ से भी इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

पिछले सत्र में सरकार और सत्ता पक्ष के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिली थी। हालांकि सूत्रों की माने तो ओम प्रकाश राजभर लगातार राजभर जाति को अनुसूचित कैटेगरी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार विधानसभा से इस आशय का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेज सकती है। अगर ऐसा होता है तो सरकार की तरफ से यह बहुत बड़ा कदम होगा।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे की तरफ से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि राज्यपाल के अनुमोदन पर सात अगस्त से विधानसभा का सत्र आहूत किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications