अगले 2 घंटे में उत्तराखंड और यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
अगले 2 घंटे में उत्तराखंड और यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ, जून 12: उमस और भीषण गर्मी से जनता को आज यानी शनिवार 12 जून को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। तो वहीं, मुरादाबाद जिले में सुबह से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं, मौसम भी सुहाना हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 2 घंटे में कासगंज, बिजनौर, रुड़की, हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, संभल, चंदौसी और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। साथ ही बताया कि 12 जून से 14 जून तक प्रदेश के विभिन्न अंचलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की चेतावनी भी जारी की है।
इस दरम्यान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में पूर्वी यूपी तक मानसून पहुंच जाएगा। बताया जा रहा है कि पूर्वी यूपी में अगले तीन दिन तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं। उधर, राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने बताया प्री-मॉनसून की बारिश
लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश का जो सिलसिला चल रहा है यह प्री मानसून बारिश है। मॉनसून के आने से पहले होने वाली बारिश को प्री मानसून बारिश बोलते हैं। प्रदेश में मानसून का आगमन 11 या 12 जून को संभव है।












Click it and Unblock the Notifications