VIDEO: बंदरों की कूद-फांद के चलते लगी आग, बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड
शहर के कुछ लोग अपने घरों में जगह न होने के चलते भी यहां अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं तो इस दुर्घटना का शिकार वो भी हुए, उनकी गाड़ियां भी इस आग की चपेट में आ गई।
वाराणसी। बंदरों की कूद-फांद ने एक ऐसी घटना को दावत दे दी जिससे कुछ भी अनहोनी घट सकती थी! बंदरों के ही चलते स्कूल में खड़ी गाड़ियां धू-धू करके जलने लगी। मामला लक्सा थाना क्षेत्र के सनातन धर्म इंटर कॉलेज का है। जहां बंदरों ने खंभे पर इस तरह ऊधम मचाया कि हाइ टेंशन तार ही टूटकर गिर पड़ा। इस घटना से स्कूल परिसर में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। इंजन में शॉर्ट सर्किट के चलते गाड़ियों में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड तक को बुलाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications