ताजमहल के अंदर विदेशी पर्यटकों पर बंदरों ने किया हमला, निकाल दिया खून

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के मुख्य गुंबद की ओर जा रहे विदेशी पर्यटकों पर बंदरों ने हमला कर दिया। विदेशी पर्यटकों पर बंदरों ने झपट्टा मारकर उनके पैर को काट लिया और उनके पैर से खून निकलने लगा।

Monkeys attacked on foreign tourists in Agra

बंदरो के हमले में फ्रांस की एक महिला और एक पुरुष विदेशी पर्यटक घायल हुए हैं। सुरक्षाकर्मी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया लेकिन तब तक बंदर दो विदेशी पर्यटकों को अपना निशाना बना चुके थे।

Monkeys attacked on foreign tourists in Agra

मामला ताजमहल परिसर के मुख्य गुंबद के पास का है। मौके पर पहुंचे एएसआई और सीआईएसएफ के अधिकारियों ने घायल पर्यटकों को ताजमहल के अंदर ही उपचार मुहैया कराया।

Monkeys attacked on foreign tourists in Agra

अभी तक तो खूंखार बंदर शहरवासियों को अलग-अलग स्थानों पर अपना निशाना बनाते थे लेकिन अब ताजमहल के अंदर भी बंदरों के हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर एक सवालिया निशान जरूर लगा दिया है। इस संबंध में एएसआई अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ बोलने से इनकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+