घर के बाहर बैठी दो बहनों के ऊपर कूद गया बंदर, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

सुल्तानपुर। अनहोनी को कौन टाल सका है? दो सगी बहने मंगलवार को अनहोनी का शिकार हुई तो घर में कोहराम मच गया। हुआ ये के घर के गेट के सामने लगे छज्जे के ऊपर बन्दर कूद पड़ा, उसके नीचे बैठी दो सगी बहने दब गई। आस-पास के लोगों ने छज्जा को उठाकर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया, हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ पर एक की हालत अधिक गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

monkey jumps upon the real sister died

कुड़वार थाना क्षेत्र के परे शिवदयाल गजेहडी़ का मामला
मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के परे शिवदयाल गजेहड़ी का है। मंगलवार सुबह लगभग दस बजे वीरेन्द्र कुमार मिश्र की दो पुत्रियां प्रार्थना (18वर्ष) और आराधना (16वर्ष)घर के गेट पर लगे छज्जे के नीचे बैठी थीं। अचानक बन्दर ने छज्जे के ऊपर छलांग लगा दी। जिससे छज्जा एकाएक दोनों बहनों के ऊपर गिर गया। शोर-शराबा पर लोग इकट्ठा होकर छज्जे को उठाकर बगल किया और दोनों बहनों को तुरन्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहाँ पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान प्रार्थना की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में प्रार्थना ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आराधना का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+