श्वान के बाद अब वानर देवदूत! UP के बागपत में 'संकट मोचन' ने 6 साल की बच्ची को दरिंदों से बचाया
Monkey Saved Girl in Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 साल की बच्ची के लिए प्रभु श्री राम जी के दूत कहे जाने वाले हनुमान जी की सेना विघ्न हरने पहुंच गई। वानरों की सेना ने मासूम बच्ची को उस दुश्शासन के रूप में पहुंचे दरिंदे से बचाया, साथ ही आरोपी पर हमला करके भागने पर मजबूर कर दिया।
आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब भगवान के देवदूत अचानक विकट परिस्थिति में अपने भक्तों की रक्षा के लिए पहुंच गए हों। इससे पहले, भी कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। कभी श्वान तो कभी वानर संकट मोचन बनकर प्राणों की रक्षा के लिए पहुंच जाते हैं। बच्ची ने बताया वानरों की सेना का कारनामा...

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूकेजी की छात्रा ने बाद में अपने परिवार को बताया कि कैसे बंदरों ने उसे बचाया। उसके पिता ने बताया कि जब वह उनके घर के बाहर खेल रही थी, तो एक आदमी उसे एक सुनसान घर में ले गया। वहां, उसने बच्ची का यौन शोषण करने का प्रयास किया, लेकिन बंदरों की सेना ने आरोपी पर आक्रामक रूप से हमला कर दिया, जिससे उसे भागने पर मजबूर होना पड़ा।
लड़की के पिता ने बताया कि पास के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मेरी बेटी के साथ एक संकरी गली में चलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसने मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। अगर वानरों की सेना ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो मेरी बेटी मर चुकी होती।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। बागपत सर्किल ऑफिसर हरीश भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस सेक्शन 74,76 और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें- OMG! मुंबई में पक्षियों के झुंड से टकराया विमान, 40 फ्लेमिंगो की दर्दनाक मौत
30 जून को जब श्वान बने देवदूत, बचाई आबरू
हाल ही में एक और घटना में वसई में एक आवारा कुत्ते ने 30 जून, 2024 को रात करीब 1:30 बजे एक महिला को बलात्कार से बचाया। 32 वर्षीय अकाउंटेंट महिला को तुंगरेश्वर गली में संदीप खोत ने बलात्कार की धमकी दी थी। वह अंधेरे में पीछे से उसके पास आया, उसे जमीन पर धकेल दिया और उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। हालांकि, पास में ही एक गली के कुत्ते के भौंकने से हमलावर चौंक गया, जिससे उसकी पकड़ ढीली पड़ गई और महिला भागने में सफल हो गई।
6 साल पहले पालतू डॉग ने बचाई थी 14 साल की बच्ची की जान
उत्तर प्रदेश में यह घटना जानवरों द्वारा विकट परिस्थितियों में इंसानों की मदद करने का कोई अकेला मामला नहीं है। छह साल पहले, मध्य प्रदेश के सागर में एक 14 वर्षीय लड़की को उसके पालतू कुत्ते ने बलात्कारियों से बचाया था। हालाँकि अपराधी पहले ही अपने घिनौने इरादों पर काम कर चुके थे, लेकिन कुत्ते ने लड़की की चीख सुनकर हमलावरों पर हमला कर दिया और लगातार भौंकते हुए गाँव वालों का ध्यान इस घटना की ओर खींचा।












Click it and Unblock the Notifications