OMG! मुंबई में पक्षियों के झुंड से टकराया विमान, 40 फ्लेमिंगो की दर्दनाक मौत

Flamingo Birds Died: मुंबई के घाटकोपर में विमान की चपेट में आने से 40 फ्लेमिंगो (राजहंस) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को एमिरेट्स एयरलाइन के कथित तौर पर राजहंस के झुंड के बीच से उड़ान भरने की वजह से घटना हुई। हालांकि, दुबई से आ रही फ्लाइट EK 508 सुरक्षित रूप से लैंड हुई।

घटना मुंबई के पंतनगर के लक्ष्मी नगर इलाके के पास की है। दुबई जाने वाली वापसी फ्लाइट को सोमवार देर रात रद्द कर दिया गया,क्योंकि विमान को पूर्ण पैमाने पर निरीक्षण के लिए रोक दिया गया था।

40 flamingos birds

इस घटनाक्रम के कारण कई यात्री मुंबई हवाईअड्डे पर फंसे रह गए। दुबई के लिए अमीरात की फ्लाइट संख्या 509 अब मंगलवार यानी आज रात 9 बजे रवाना होगी। यात्रियों को प्रक्रिया के अनुसार एयरलाइन द्वारा आवास प्रदान किया गया है।

विमान के पायलट का बयान होगा दर्ज
महाराष्ट्र वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों ने उस स्थान से नमूने एकत्र किए हैं, जहां फ्लेमिंगो के मृत शव पाए गए थे। वन विभाग की एक अन्य टीम एमिरेट्स विमान उड़ा रहे पायलट का बयान दर्ज करेगी।

अतिरिक्त मुख्य संरक्षक एसवी रामाराव ने कहा कि हमारी टीम घटनास्थल पर है और फ्लेमिंगो की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पूर्ण पैमाने पर जांच शुरू कर दी गई है। हम उस पायलट का बयान भी दर्ज करेंगे, जिसने पक्षी के टकराने की सूचना दी थी।

माना जा रहा है कि फ्लेमिंगो का झुंड ठाणे फ्लेमिंगो अभ्यारण्य की ओर उड़ रहा था, तभी विमान ने उसे टक्कर मार दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि निर्माण या प्रदूषण के कारण फ्लेमिंगो ने अपना उड़ान मार्ग बदल लिया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+