कानपुर में छेड़खानी कर रहे शोहदों को युवती ने कूटा, देखिए वीडियो
नजीराबाद थाना क्षेत्र के जेके मंदिर घूमने गयी एक युवती से रोमियो ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। रोमियो के हौसले इतने बुलंद थे कि वे युवती का पीछा करते रहे, छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट करते रहे।
कानपुर। प्रदेश की योगी सरकार ने लड़कियों से हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिये एन्टी रोमियो टीम का गठन किया। सरकार ने दावा किया था कि एन्टी रोमियो टीम बनाने के बाद लड़कियों से हो रही छेड़छाड़ की घटनाओ पर रोक लगेगी लेकिन कानपुर में ऐसा होता नहीं दिख रहा।

नजीराबाद थाना क्षेत्र के जेके मंदिर घूमने गयी एक युवती से रोमियो ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। रोमियो के हौसले इतने बुलंद थे कि वे युवती का पीछा करते रहे, छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट करते रहे। युवती ने अपने जीजा को कॉल किया तो साथ बहन भी आई लेकिन शोहदे नहीं डरे। इसके बाद युवती जब शोहदों से भिड़ गई तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिर वहां शोहदों की खूब कुटाई की गई।
स्थानीय लोगों ने भी रोमियो पर हाथ साफ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। काफी देर बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो रोमियो की पिटाई करने के बाद पब्लिक ने उनको पुलिस के हवाले कर दिया। नजीराबाद पुलिस ने रोमियो के खिलाफ छेड़खानी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications