बहन से छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

इलाहाबाद में एक भाई ने चचेरी बहन के साथ छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा, वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इलाहाबाद। बीच बाजार तीन शोहदों के हाथों पिट रहे युवक का कसूर बस इतना था कि कुछ दिन पहले उसने सालाना उर्स के दौरान अपनी चचेरी बहन से हो रही छेड़खानी का विरोध किया था। यह बात दबंगों को नागवार गुजरी थी। इलाके में अपनी दहशत बनाये रखने के लिये युवकों ने नयी तरकीब निकाली। युवक का लात-घूंसे और रॉड से पीटने का पहले वीडियो बनाया। फिर सोशल नेटवर्किंग साइट पर वीडियो अपलोड कर घायल युवक की बेइज्जती करने लगे।

इलाहाबाद में दिनदहाड़े पिटाई

इलाहाबाद में दिनदहाड़े पिटाई

इलाहाबाद के नूरुल्ला रोड की है। इलाहाबाद जंक्शन से कुच दूरी पर सलमान नाम के युवक को जमकर पीटा गया । भरी बाजार में सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे। युवक चीखता-चिल्लाता रहा कि 'मत मारो भाई'। पर युवक की कोई सुनने वाला नहीं रहा। लगभग डेढ मिनट के वीडियो में एक बार भी किसी ने सलमान को बचाने की जहमत नहीं उठाई। अलबत्ता फेसबुक पर शेयर किये जा रहे इस वीडियो पर सलमान का मजाक बनाया जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि घटनास्थल से 500 मीटर दूर नूरुल्ला रोड मोड़ पर यानी इलाहाबाद रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस पिकेट भी तैनात रही। लेकिन वह घटना से बेखबर रहे।

युवक ने थाने में की शिकायत

युवक ने थाने में की शिकायत

घटना के बाद सलमान ने करेली थाने में शिकायत की है। साथ ही वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जाता है कि युवकों को बाहुबली नेता का सपोर्ट है इसलिए पुलिस भी कार्रवाई से बच रही है। मामले में सलमान ने बताया कि सलाना उर्स के दौरान उसकी चचेरी बहन भी कार्यक्रम में शरीक हुई थी। जब देर रात वह उन्हें छोड़ने घर जाने लगा तो सद्दाम व तीन अन्य युवकों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक हाथापाई करने लगे। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुये भाग निकले। सलमान ने बताया कि वह लड़को में एक सद्दाम का नाम जानता है। इनका पूरा गैंग हैं और यह दिन भर गुंडई करते रहते हैं। किसी दुकान से कुछ भी उठा लेना। किसी से कुछ छीन लेना, पीटना, छेड़खानी करना ही उनका पेशा है।

क्या दिख रहा वीडियो में

इस वीडियो में इलाहाबाद की नुरुल्ला रोड दिख रही है। बाजार में लोग अपने काम में व्यस्त हैं। तभी एक युवक दौड़ता दिखायी पड़ता है। वह एक दुकान के बगल पिट रहे युवक के पास पहुंचता और खुद भी लात-घूंसे बरसाने लगता है। पहले से पिटाई कर रहा युवक ही सद्दाम है। युवक को बाजार में घुमा-घुमाकर पीटा जाने लगा। तब तक हाथ में लोहे की राड (पाइप) लिये युवक भी अपने साथियों की मदद में जुट जाता है। युवक खुद को छोड़ देने की मिन्नत कर रहा होता है कि "छोड़ दो भाई न मारो" पर युवक रोड पर उसे गिराकर अपनी पूरी मनमानी करते हैं और उनका चौथा साथी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तैयार करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+