PICs: PM मोदी की पत्नी जशोदाबेन पहुंचीं इलाहाबाद, जमकर लगे जिंदाबाद के नारे
यशोदाबेन ने भी किसी को निराश नहीं किया और बहुत सारे लोगों की इच्छा पूरी की, इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के भाई भी उपस्थित थे।
इलाहाबाद। संगम नगरी में समाजसेविका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन पहुंची। वो इलाहाबाद में साहू एकता मंच की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आई हुईं थीं। उनके साथ भाई अशोक मोदी भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। लोग यशोदाबेन की एक झलक पाने के लिए लोग उत्साहित दिखे और सेल्फी लेने वालों की होड़ मची रही। यशोदाबेन ने भी किसी को निराश नहीं किया और बहुत सारे लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई। यशोदाबेन के मंच पर पहुंचने के बाद पूरा पंडाल नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। भाई अशोक मोदी ने माइक संभालते हुए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करवाई।

नवविवाहित दंपति जोड़ों के बीच पहुंची जशोदाबेन
जशोदाबेन ने नवविवाहित दंपति को शुभ आशीष दिए और इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे साहू समाज को भी बहुत बधाई देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जरूरत है देश में बेटियों को बचाने की और उन्हें पढ़ाने की, जो अभियान चल रहा है 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' उसे आत्मसात किया जाना चाहिए। क्योंकि देश की तरक्की उन्नति से लेकर समाज का उत्थान बेटियों और उनकी शिक्षा के बगैर अधूरा है।

हनुमान जी के किए दर्शन
इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जशोदाबेन इलाहाबाद के सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर संगम तट पर पहुंची। जहां उन्होंने लेटे हुए बड़े हनुमान जी का दर्शन किया। देर शाम तक वो इलाहाबाद में ही रहीं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सामाजिक परिवर्तन पर चर्चा करती रहीं।

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर भी बोलीं जशोदाबेन
इलाहाबाद के केपी कॉलेज मैदान पर कल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में 51 जोड़ों ने एक दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया और सात जन्मों के बंधन में बंध गए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में परिजनों के साथ बारातियों की भीड़ रही और यशोदाबेन के कार्यक्रम में पहुंचने से लोगों का उत्साह दुगना नजर आया।
-
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications