हादसे में मौत के बाद कानपुर में भारी बवाल, पथराव, पुलिस फायरिंग

उत्तर प्रदेश कानपुर में सोमवार रात बवाल कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।

कानपुर। उत्तर प्रदेश कानपुर में सोमवार रात बवाल कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। पथराव कर रही भीड़ से मोर्चा ले रही पुलिस ने उस समय फायरिंग की जब भीड़ के हमले में एक एसपी सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये। स्वरूप नगर इलाके में सिटी बस से कुचलकर एक युवक की मौत होने के बाद बवाल हुआ था।

अमन की मौत के बाद पुलिस पर हमला

अमन की मौत के बाद पुलिस पर हमला

कानपुर के पॉश इलाके मोतीझील के निकट तेज रफ्तार सिटी बस ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर बस को रोकने के बजाय घायल को कुचलते हुये भाग गया। गुस्साए लोगों ने पीछे से आ रही दो सिटी बसों पर पथराव कर उनको क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव और हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला कि अमन की मौत हो गयी है भीड़ ने पुलिस से मोर्चा लेते हुए उन पर हल्ला बोल दिया।

पुलिस के करनी पड़ी फायरिंग

पुलिस के करनी पड़ी फायरिंग

हिंसक भीड़ के हमले में एसपी सिटी गौरव ग्रोवर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। इसके बाद स्थिति को काबू में करने और हिंसक भीड़ को पीछे ढकेलने के लिये पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। देर रात तक चले इस हंगामे के कारण इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। बसों में बैठे यात्रियों को जान बचाकर भागना पड़ा और आसपास के बाजार बन्द हो गये।

देखिए इस घटना से जुड़ा यह वीडियो

डाआईजी सोनिया सिंह ने कहा है कि दुर्घटना में युवक की मौत के बाद परिजनों और लोगों ने पथराव किया। कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई है। फिलहाल हालात काबू में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+