विश्व हिंदू परिषद का बड़ा ऐलान, 'ये अंतिम धर्मसभा होगी, अब सीधे होगा राम मंदिर निर्माण'

लखनऊ। यूपी में 24 और 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के लिए धर्मसभा होने जा रही है। यहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से लेकर विश्व हिंदू परिषद की बड़ी धर्म सभा आयोजित होनी है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद ने एलान किया है कि यह धर्मसभा अंतिम सभा है। अब राम निर्माण के लिए कोई प्रदर्शन और सभाएं नहीं दिए जाएंगे। अब सीधे राम मंदिर के निर्माण का काम होगा। बताया जा रहा है कि विश्व हिन्दू परिषद की धर्म सभा को लेकर आरएसएस के साथ बीजेपी ने तो पूरी ताकत झोंक दी है। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री भोलेन्द ने गुरुवार को कहा कि इस सभा से मंदिर निर्माण में अड़ंगा डालने को आखिरी बार समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

 dharmsabha in ayodhya will be final step for ram mandir construction

विहिप के मंत्री ने कहा कि जिस तहर से अंगद दूत बनकर रावण को समझाने गए थे। कहा था सीता को भगवान राम के पास भेज दो और युद्ध को रोक दो। मगर रावण नहीं माना और नतीजा आपके सामने है। भोलेन्द ने आगे कहा कि धर्मसभा के बाद भी अगर मेंदिर विरोधी हठधर्मी पर अड़े रहे तो उसके नतीजे गंभीर होंगे। विहिप ने हिंदू समाज से अधिक संख्या में अयोध्या पहुंचने का आह्वान भी किया गया।

 dharmsabha in ayodhya will be final step for ram mandir construction

धारा 144 होगी लागू

जानकारी के मुताबिक 24 और 25 नवंबर को अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से लेकर विश्व हिन्दू परिषद की बड़ी धर्म सभा का आयोजन होगा। जिसमें देशभर से लाखों की भीड़ आएगी। इस कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्क रहने की तैयारी कर ली है।बताया जा रहा है कि फैजाबाद जिले के मजिस्ट्रेट, कानून व्यवस्था पीडी गुप्ता ने एक आदेश जारी किया है। इसके अंतर्गत कहा गया अयोध्या क्षेत्र में परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेला के कारण बढ़ी संवेदनशीलता और देश में आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद अधिक्रहीत परिसर में शांति व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धारा 144 लागू करना आवश्यक हो गया है। साथ ही अयोध्या जिले में 17 जनवरी 2019 इस धारा को बढ़ा दिया गया है, जिले में निषेधाज्ञा लागू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+