गोहत्या के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, 2 सिपाही घायल

संभल। यूपी के संभल में गोहत्या के मामले में दो आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर भीड़ ने जमकर पथराव किया। इस पथराव में दरोगा सहित 2 सिपाही घायल हो गए जबकि दोनों आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। दरोगा की हालत नाज़ुक होने की वजह से उसको मुरादाबाद अस्पताल रेफर किया गया है।

आरोपियों ने भी पुलिस को दौड़ाया

आरोपियों ने भी पुलिस को दौड़ाया

उत्तरप्रदेश में सरकार का निजाम बेशक बदल गया हो मगर अपराधी अपने हौसले बदलने को बिल्कुल तैयार नहीं है। ताजा मामला जनपद संभल के थाना नखासा के मोहल्ला हिलाली सराय का है जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस की एक टीम गोकशी के दो आरोपियो को गिरफ्तार करने गयी। पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया मगर फिर अचानक भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और भीड़ सहित आरोपियों ने पुलिस को दौड़ा लिया। जिसमें दरोगा आशीष कुमार के सर में पत्थर लगने से वो गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया है। साथ ही अन्य दो सिपाही भी पथराव में घायल हो गए।

एक गाय और बैल बरामद

एक गाय और बैल बरामद

इसकी सूचना प्रशासन अमले को जैसे ही मिली तो एएसपी संभल और सीओ भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां दोनों आरोपियों के घर में घुसकर तलाशी ली और आरोपियों के घर के दरवाजे तोड़ दिए। मगर दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के घर से एक बैल और एक गाय को बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस पथराव में दो घरो के के सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों ने भी पुलिस को दौड़ाया

आरोपियों ने भी पुलिस को दौड़ाया

उत्तरप्रदेश में सरकार का निजाम बेशक बदल गया हो मगर अपराधी अपने हौसले बदलने को बिल्कुल तैयार नहीं है। ताजा मामला जनपद संभल के थाना नखासा के मोहल्ला हिलाली सराय का है जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस की एक टीम गोकशी के दो आरोपियो को गिरफ्तार करने गयी। पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया मगर फिर अचानक भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और भीड़ सहित आरोपियों ने पुलिस को दौड़ा लिया। जिसमें दरोगा आशीष कुमार के सर में पत्थर लगने से वो गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया है। साथ ही अन्य दो सिपाही भी पथराव में घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+