बिल देखकर घबराए विधायक, चेन-अंगूठी व मंगलसूत्र लेकर पहुंचे जल निगम
कानपुर। कानपुर के तलाक महल इलाके में टूटी पाइप लाइन बदलने के लिए नए पाइप का 1.30 लाख का बिल विधायक अमिताभ वाजपेयी को भेज दिया। जल निगम के जेई शुक्रवार को विधायक के घर बिल लेकर पहुंच गए। बिल देखकर विधायक नाराज होकर अपनी पत्नी और गहने लेकर जल निगम पहुंचे और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने माफी मांगकर किसी तरह मामला निपटाया।

अमिताभ वाजपेयी आर्यनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिन्यूवल मिशन योजना के तहत पटकापुर क्षेत्र में पाइप लाइन डाली गई थी पर एक साल से पाइपों को न जोड़े जाने से जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है।

इस मामले पर चीफ इंजीनियर अनिल गुप्ता ने कहा की इस तरह के कृत से वह शर्मिंदा हैं और इस मामले की जांच कर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि इस क्षेत्र में 50 मीटर का पाइप पड़ना है, जिससे पटकापुर, तलाक मोहाल और चमड़ा मंडी में रहने वाले लगभग 10 हजार लोगों को पेयजल मिल जाएगा।
विधायक का कहना था कि सरकार के पास धन नहीं है, खजाना खाली हो चुका है, ऐसे में वह अपनी चेन-अंगूठी व पत्नी का मंगलसूत्र दे रहे हैं। इसे बेचकर सरकार पाइप खरीदे लें जिससे जनता को पानी मिलने में कोई बाधा नहीं आए।












Click it and Unblock the Notifications