VIDEO: कोतवाल पर बिगड़े विधायक, कहा वर्दी उतार के आओ फिर देखें

बरेली। यूपी में भले ही योगी सरकार पुलिस प्रशासन दुरुस्त रखने की बात करती हो, लेकिन थानों में अभी भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस वजह से विधायकों का पारा अक्सर बढ़ जाता है। ताजा मामला बरेली के नबाबगंज का है जहां के कोतवाल ज्यादातर थाने से नदारद रहते हैं। जबकि फरियादी परेशान होते रहते हैं। इसकी जानकारी जब स्थानीय विधायक को हुई तो उन्होंने थानेदार को अच्छे से हड़काया।

MLA scolded Inspector in police station


थाना दिवस के दिन विधायक केसर सिंह थाने पहुचे तो उन्हें वहां पर शिकायतों का अंबार मिला। जिसके बाद विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुच गया और नबाबगंज कोतवाली में मौजूद लोगों के सामने विधायक ने कोतवाल को जमकर हड़काया। कोतवाल से कहा यहां इज़्ज़त तुम्हारी वर्दी की वजह से होती है। वर्दी उतार कर आओ फिर देखो क्या होता है।

MLA scolded Inspector in police station

थाना दिवस के दिन जब स्थानीय बीजेपी विधायक केसर सिंह नबाबगंज कोतवाली पहुचे तो सांसद और विधायकों के सिफारिसी पत्र कूड़ेदान में पड़े थे। जिसे देख विधायक जी कोतवाल कृष्ण मुरारी पर आग बबूला हो गए और कोतवाल को खरी-खरी सुना डाली। नबाबगंज में इन दिनों अपराध चरम पर है। कई मासूम बच्चियों के साथ गैंगरेप की वारदातें हो चुकी है। डकैती और शिक्षक की हत्या भी हो चुकी है। गौरतलब है कि विधायक केसर सिंह पर बैंक मैनेजर की पिटाई जैसे गंभीर आरोप लग चुके है।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर ने बताया प्रेगनेंट है 9th क्लास की बच्ची, फिर जो सच्चाई सामने आई वो हैरान करने वाली थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+