वृंदावन शर्मसार, फेसबुक पर कई लड़कियों की फोटो का गंदा इस्तेमाल
वृंदावन की छात्राओं और महिलाओं की तस्वीरों का फेसबुक पर गलत इस्तेमाल पूजा अग्रवाल नाम की आईडी से किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
वृंदावन। सोशल मीडिया पर धर्म नगरी वृन्दावन को शर्मसार करनेवाला वाकया हुआ है। मथुरा आनेवाली महिला श्रद्धालुओं और स्कूल छात्राओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उन पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर 250 से अधिक लड़कियों और महिलाओं की फोटो फेसबुक पर डाली गई हैं जिसकी शिकायत स्थानीय नागरिकों ने वृन्दावन कोतवाली में दर्ज कराई है।

आप बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में दर्शन करने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान कहीं ऐसा ना हो कि कोई सिरफिरा आपकी तस्वीरें ले ले और उन्हें फेसबुक पर डाल दे। भगवान कृष्ण की नगरी में कई महिलाओ और युवतियों की फोटो उनकी मर्जी के बिना खींचकर फेसबुक पर वायरल कर दिए गए और उनपर आपत्तिजनक कमेंट किये गए ।
जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने इस मामले की शिकायत वृन्दावन कोतवाली में दर्ज कराई है। अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर इन फ़ोटोज को फेसबुक पर कौन फैला रहा है और इसके पीछे उसकी मंशा क्या है?
प्रथमदृष्ट्या जिस फेसबुक आईडी से ये फ़ोटो वायरल की गई हैं वो आईडी पूजा अग्रवाल नाम से बनाई गई है, जो फर्जी लग रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है और पता लगा रही है कि पूजा अग्रवाल असल में कौन है?
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications