मिशन यूपी: 20 सितंबर से कांग्रेस निकालेगी 'प्रतिज्ञा यात्रा', इन मुद्दों पर यूपी सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

मिशन यूपी: 20 सितंबर से कांग्रेस निकालेगी 'प्रतिज्ञा यात्रा', इन मुद्दों पर यूपी सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

लखनऊ, 11 सितंबर: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी मिशन 2022 की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गरुवार (09 सितंबर) को लखनऊ पहुंची। प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचने के साथ ही बैठकों का दौर शुरू हो गया। बता दें, जनता को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस यात्रा निकाले का फैसला किया है। यह यात्रा 12 हजार किमी की होगी, जिसमें प्रदेश के करीब 40 से 44 जिलों का कवर किया जाएगा।

Recommended Video

    UP Election 2022: Congress खेलेगी ब्राह्मण कार्ड, CM और 3 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय |वनइंडिया हिंदी
    Mission UP 2022: Congress will start Pratigya Yatra from September 20

    बता दें, 'कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे' नाम से निकालेगी। इस यात्रा का मकसद योगी सरकार की कथित वादाखिलाफी और अपने चुनावी वायदे जनता को बताना होगा। यह फैसला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में पार्टी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने शुक्रवार (10 सितंबर) को हुई बैठक में लिया। बता दें कि यह यात्रा 20 सितंबर से निकाली जाएगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर तिथि जारी नहीं की गई है। पार्टी का दावा है कि यह यात्रा भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से को आवाज देगी और कांग्रेस के असल विकल्प होने का दावा पेश करेगी।

    प्रियंका गांधी शुक्रवार (10 सितंबर) सुबह 11 बेज प्रदेश कार्यालय पहुंची और रात लगभग 11 बजे ही मुख्यालय छोड़ा। लगभग 12 घंटे तक ताबड़तोड़ बैठकें कर उन्होंने अपने विरोधियों को साफ संदेश दिया कि यूपी में कांग्रेस आक्रामक तरीके से चुनाव लड़ेगी। बैठक में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, बढ़ते अपराध, महिला हिंसा, बेतहाशा बेरोजगारी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं को मुद्दा बनाकर जनता के बीच उतरने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि इन मुद्दों पर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी बड़े शहरों, कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी।

    चार अलग-अलग जगहों से निकलेगी यह यात्रा
    जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की यह प्रतिज्ञा यात्रा चार अलग-अलग जगहों से निकाली जाएगी और बड़े शहरों, कस्बों और गांवो से होकर गुजरेगी। 20 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच यात्राएं निकाली जाएंगी। यात्रा के दौरान जनता को भाजपा के घोषणा पत्र के अपूर्ण वादों, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला हिंसा, बेरोजगारी आदि पर सरकार को घेरा जाएगा। साथ ही, कांग्रेस की नीतियों से भी जनता को परिचित कराया जाएगा और एक बेहतर विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+