मिर्जापुर: पेड़ से टकराई कार के उड़े परखच्चे, तीन बच्चों समेत 5 की मौत

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर शनिवार की दोपहर अनियंत्रित कार युकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में चिकित्सक-चालक और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक मासूम की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हुई। चिकित्सक बच्चों के साथ बहू की विदाई के लिए सोनभद्र जा रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।

mirzapur road accident 3 childrens along with a doctor and driver died

बहू की विदाई के लिए जा रहे थे
लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला गांव निवासी डा. गुलाब मिश्रा भावानंद आदिवासी चैरिटेबल हॉस्पिटल चलाते हैं। उनके साथ उनका बड़ा पुत्र डा. संजीव मिश्रा और अरुण भी रहते हैं। अरुण मेडिकल स्टोर चलाते हैं। डा. संजीव मिश्रा की पत्नी प्रीती मिश्रा इन दिनों मायके में थी। शनिवार को डा. गुलाब मिश्रा छोटे पुत्र अरुण मिश्रा के तीनों बच्चों को साथ लेकर कार से बड़ी बहू प्रीती मिश्रा की विदाई के लिए सोनभद्र के राबर्ट्सगंज जा रहे थे।

बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई कार
रास्ते में बाइक सवार को बचाने में मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उउ़ गए। पेड़ से टकराने की आवास सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को फोन कर सूचना देने लगे। लोगों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला।

चार की मौके पर, एक की अस्पताल में हुई मौत
इसमें 58 वर्षीय डा. गुलाब मिश्रा, चालक 30 वर्षीय अशो मिश्रा निवासी उसका व अरूण मिश्रा के दो बच्चे 10 वर्षीय दृष्टि मिश्रा और आठ वर्षीय अविरल की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल तीन वर्षीय मासूम यशस्वी को उपचार के लिए बघौड़ा पीएचसी में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मड़िहान थाना प्रभारी केके सिंह ने गाड़ी से मिले कागजात से शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+