'कबाड़ी' को छुड़ाने आए पूर्व भाजपा सांसद ने कोतवाल को दी भद्दी-भद्दी गालियां, SP को भी दी धमकी

मिर्जापुर। सत्ता में आने से पहले सपा सरकार पर गुंडागर्दी का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता अब खुद गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं। प्रदेश भर में भाजपा नेताओं की गुंडई के कई मामले सामने आने के बाद ताजा मामला मिर्जापुर जिले का है जहां धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने गए भाजपा के पूर्व सांसद रामसकल ने शहर कोतवाली के अंदर घुसकर ना केवल चौकी प्रभारी को गाली दी बल्कि एसपी की भी ऐसी की तैसी कर देने की धमकी दी। पूर्व भाजपा सांसद द्वारा इस तरह के दुर्व्यवहार के बाद चौकी प्रभारी की तहरीर पर पूर्व सांसद के खिलाफ शहर कोतवाली में 353, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली के अंदर पूर्व भाजपा सांसद द्वारा अंदर धमकाने का वीडियो भी वायरल हो गया है।

धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने आए थे पूर्व सांसद

धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने आए थे पूर्व सांसद

रमईपट्टी निवासी बृजेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए फतहां निवासी कल्लू कबाड़ी के ऊपर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। बृजेश ने आरोप लगाया था कि एक नीलामी में उसे जीप मिली थी। कल्लू कबाड़ी उससे दो -तीन दिन के लिए गाड़ी मांगकर ले गया। उसके बाद गाड़ी वापस नहीं कर रहा था। जिस पर शहर कोतवाली में चार दिन पूर्व कल्लू कबाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। फतहां चौकी प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने कल्लू कबाड़ी को बयान के लिए नोटिस जारी की थी। कल्लू को शुक्रवार की शाम को शहर कोतवाली बुलाया गया। शहर कोतवाली में उससे बयान लिया गया तो वह मुकदमा समाप्त कराने की धमकी देते हुए पूर्व सांसद रामसकल को बुलाया।

कहा एसपी की कर देंगे ऐसी की तैसी

कहा एसपी की कर देंगे ऐसी की तैसी

समर्थकों के साथ शहर कोतवाली पहुंचे पूर्व सांसद रामसकल ने चौकी प्रभारी फतहां अश्विनी त्रिपाठी को मां की गाली दी। चौकी प्रभारी ने कहा कि वीडियो रिकार्डिंग हो रही है तो पूर्व सांसद ने एसपी की ऐसी की तैसी करने की बात करते हुए धमकी देने लगे। कोतवाली के अदंर भाजपा के पूर्व सांसद की धमकी का वीडियो वायरल हो गया है।

पूर्व सांसद समेत पांच के लिए मुकदमा दर्ज

पूर्व सांसद समेत पांच के लिए मुकदमा दर्ज

शहर कोतवाल भुनेश्वर पांडेय ने बताया कि पूर्व सांसद रामसकल अपने समर्थकों के साथ आए और मुकदमा समाप्त कराने को लेकर चौकी प्रभारी फतहां से गाली-गलौज किया और धमकी देने लगे। इसके बाद पूर्व सांसद रामसकल, दशरथ, कल्लू और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+