VIDEO: बजाते-बजाते पार कर दिया मंदिर का घंटा, पुरोहित बन कर आया था चोर

मिर्जापुर। चोर तो कहीं भी मौका पाकर चोरी कर ही लेते है, पर मंदिर पर अगर पुरोहित ही चोरी करता दिखाई दे तो क्या कहेंगे। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में भगवाधारी दो चोर पुराहित के वेश में आए दर्शनार्थियों के बीच मंदिर पर लगा दो घंटा काट कर चुरा ले गए। घंटा चोरी होने का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

mirzapur devotee stole vindhyachal temple bell

सीसी टीवी में हुई पहचान, पुरोहित के वेश में थे चोर
सीसी टीवी में उनकी पहचान हो गई। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मंदिर पर पंडा समाज की ओर से लगे सीसी टीवी फुटेज में दो युवक घंटा निकालकर ले जाते दिखाई दे रहे है। जो पुरोहित का वेश धारण किए है।
सीसी टीवी फुटेज से लोग दोनों की पहचान कर लिए है। दोनों पुरोहित नहीं है। इस संबंध में पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि जांच कराई जा रही है। चोरी करता पाए जाने पर कार्रवाई कराई जाएगी।

mirzapur devotee stole vindhyachal temple bell

मंदिर की सुरक्षा पर उठ रहा प्रश्न
योगी सरकार जहां प्रदेश के सभी बडे मंदिरों के विकास और सुरक्षा को लेकर गंभीर है। वहीं मंदिर परिसर में पुराहित के वेश में आए भगवाधारी दर्शनार्थियों के बीच से मंदिर पर लगा घंटा चोर कर ले जा रहे है। ऐसे में सुरक्षा पर प्रश्न उठना लाजमी है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न उठा रहे है कि बिना पहचान पत्र चेक किए मंदिर पर किसी को क्यों जाने दिया जा रहा है। इस संबंध में विंध्याचल कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। लोगों ने चोरी का हल्ला जरूरी मचाया है।

ये भी पढें- जिसके खेत में गई थी शौच करने उसी ने बना लिया हवस का शिकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+